बरसो बादल

Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बरसो बादल

हैलो फ्रेंड्स, आपका हमारे ब्लॉग में एक बार फिर से स्वागत है, आज हम आपके लिए लेकर आए मॉनसून को लेकर एक नई पोस्ट बरसो बादल, जिसको राजेश्वर सिंह ने लिखा है, और उम्मीद है आपको यह पसंद भी आएगी 

बरसो बादल
राजेश्वर सिंह

बरसो बादल, 
वर्षा जल है तो जीवन है।
बरसो बादल, 
अब उत्कंठित धरा गगन है।
बरसो बादल, 
बरसोगे तो अन्न और धन है।
बरसो बादल, 
बरस गए तो जगत मगन है।। 
कृषक, श्रमिक की आशाओं के
केंद्र बिंदु हो। 
उनकी तुम जीवन रेखा हो,
अमृत सिंधु हो। 
बरसोगे तो खेतों में
होगी हरियाली।
बरसोगे तो जीवन में
होगी खुशहाली।।
 
बरसोगे तो बाजारों में 
चहल-पहल होने वाली है। 
बरसोगे तो फिर किसान के 
घर में होली, दीवाली है। 
बरसोगे तो बागों में झूले झूलेंगे। 
बरसोगे तो तान सुरीली
मतवाली है।। 

बरसोगे तो फिर 
कागज की नाव चलेगी। 
बरसोगे तो बालवृंद नाचे गाएंगे।
बरसोगे तो वृक्ष तृप्त हो लहराएंगे। 
बरसोगे तो जीवजंतु भी
सुख पाएंगे।। 

ताल, तलाई, झील
कर रहे इंतजार हैं, 
बरसोगे तो इनमें 
जल का आगम होगा।
उधर समंदर और 
दरिया भी बेकरार हैं,
बरसोगे तो ही तो 
इनका संगम होगा।।

Barso Badal
Varsha jal hai to jeevan hein
Barso Badal
ab utkanthit dhara gagan hai
Barso Badal
barsoge to ann aur dhan hai
Barso Badal
baras gaye to jagat magan hai
krishak, shramik ki aashaon ke
kendra bindu ho
Unki tum jeevan rekha ho 
Amri sindhu ho
Barsoge to kheton mein hogi hariyali 
barsoge to jeevan mein hogi khushahali

barsoge to bazaron mein chahal pahal hone wali hai
barsoge to phir kisan ke 
ghar mein holi, diwali hai
barsoge to bagon mein jhule jhoolenge
barsoge to taan surili
matwali hai

barsoge to phir
kagaj ki naav chalegi
barsoge to baalvrind naache gaenye
barsoge to vriksh tript ho lahrayenge
barsoge to jeev jantu bhi
sukh payenge

taal talai kar rahe intezar hai
barasoge to inamen
jal ka aagam hoga
udhar samandar aur
dariya bhi bekarar hein
barasoge to hi to
inka sangam hoga

आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं, और अच्छी लगे तो अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर भी करें। आप भी अपनी कोई रचना (कहानी, कविता) हमारी मेल आईडी hansijoke@gmail.com पर भेज सकते हैं जिसे आपके नाम के साथ पोस्ट किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments