वृक्ष देवता की आरती... ओम जय वृक्ष देवा...

Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

वृक्ष देवता की आरती... ओम जय वृक्ष देवा...



ओम जय वृक्ष देवा, स्वामी जय वृक्ष देवा
मधुर मधुर फल दाता, शीतल छांव दाता
ओम जय वृक्ष देवा... 

तुम धरती के रक्षक, तुम प्राण वायु दाता
स्वस्थ सुखी हो सब जन, तुम आश्रय दाता
ओम जय वृक्ष देवा... 

श्याम घटा के दर्शन, तुम बिन ना होते
तुम देकर के निमंत्रण, बादल बरसाते
ओम जय वृक्ष देवा... 

सुन्दर पक्षी चाहकते डाल डाल तेरी
कोयल कूं कूं करती, महिमा गाये तेरी
ओम जय वृक्ष देवा... 

आरोग्य है तुमसे मिलता, फल फूल मिले अनुपम
परोपकारी प्रभु तुम हो, तुम जीवन दाता
ओम जय वृक्ष देवा... 


Post a Comment

0 Comments