एक लड़का था मेरे गांव का

Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

एक लड़का था मेरे गांव का

हैलो फ्रेंड्स, आपका हमारे ब्लॉग में फिर से स्वागत है, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक था लड़का और पहला प्यार कविता, एक था लड़का कविता में कवि ने भगवान् श्री कृष्ण के बाल स्वरूप जीवन का खूबसूरत चित्रण किया है। जिसको चन्द्र शेखर वशिष्ठ ने लिखा है। पहला प्यार कविता मोहन पुरी ने लिखी है। आपको ये दोनों ही कविताएं बहुत पसन्द आएगी। 
Hansi Joke,Hansi Jokes,Hindi Poem,Poem,Hindi Kavita,Kavita, ek tha ladka kavita, pahla pya kavita, pahla pya poem, ek tha ladka poem, ek tha ladka mere gaon ka poem, ek tha ladka mere gaon ka kavita,  bhagwan shri krishna kavita, god shri krishna kavita,

एक था लड़का
चन्द्र शेखर वशिष्ट

एक था लड़का मेरे गांव का,
वो काफी नादान था
भोली-भोली सूरत वाला,
कुदरत का वरदान था।
वह चलता था हाथ जोड़ कर,
कलियां शीश नवाती थी
उसके चरणों को छूने,
नदियां ऊपर चढ़ आती थी
वह सागर था! हर नदियों
को पीना उसका काम था

उसकी आंख का आंसू जब,
मोती बनकर गिर जाता था
हिरणियों का देह और
तन बदन जल जाता था
वह हिरण था! हर हिरणी को
हरना उसका काम था
एक लड़का था मेरे गांव का,
वो काफी नादान था

बड़े प्यार से उस बेटे को,
जन्म दिया मां-बाप ने
आंगन का सूरज छिपा दिया,
जाने किस अभिशाप ने
उसका दर्द बांटने वाला,
कैदखाने में विश्राम था

सर पर उसके मोरमुकुट था,
तन पीताम्बरधारी था
हाथ में चक्र सुदर्शन था,
और पैर में कदंबधारी था
जंगल-जंगल फिरता था वो,
गऊओं का भगवान था
एक लड़का था मेरे गांव का,
वो काफी नादान था।
Hansi Joke,Hansi Jokes,Hindi Poem,Poem,Hindi Kavita,Kavita, ek tha ladka kavita, pahla pya kavita, pahla pya poem, ek tha ladka poem, pahla pahla pyar poem, pahla pahla pyar kavita,
 
पहला प्यार
मोहन पुरी

हंसे बसंत बबूल-सा,
पहला-पहला प्यार।
एक धूल के फूल-सा,
पहला-पहला प्यार।
आकर कांटे में फंसे,
एक पंखुड़ी आप।
उस अंजानी भूल-सा,
पहला-पहला प्यार।
चढ़े बांस करतब करे,
नटनी सांसें खींच।
मुख मीठे तंबूल-सा,
पहला-पहला प्यार।
पढ़कर आधा अंतरा,
सिहरा पूरा गीत।
नैय्या संग मस्तूल-सा,
पहला-पहला प्यार।

एक हिरण-सा दौड़ता,
अधरों लेकर प्यास।
यादों के वनफूल-सा,
पहला-पहला प्यार।
'मोहन' तेरी राधिका,
बांसुरिया की तान।
चुभता रहता शूल-सा,
पहला-पहला प्यार।

आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं, और अच्छी लगे तो अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर भी करें। आप भी अपनी कोई रचना (कहानी, कविता) हमारी मेल आईडी hansijoke@gmail.com पर भेज सकते हैं जिसे आपके नाम के साथ पोस्ट किया जाएगा।

Post a Comment

1 Comments

  1. Golden Nugget Casino - Mapyro
    Golden Nugget Casino is 경상남도 출장안마 a Native American Casino in Temecula, New Mexico 대구광역 출장샵 and 남양주 출장마사지 is 원주 출장마사지 open daily 24 hours. The casino 서귀포 출장안마 is owned by the Nugget

    ReplyDelete

Thank you to visit our blog. But...
Please do not left any spam link in the comment box.