शराब छुड़ा दोगे क्या?

Header Ads Widget

शराब छुड़ा दोगे क्या?



खूबसूरत महिला
एक लड़की ने अपनी सहेली से कहा, आज मैंने विश्व की खूबसूरत महिला को देखा। इतनी सुन्दर लग रही थी कि मैं बता नहीं सकती।
सहेली : अच्छा, फिर क्या हुआ?
लड़की : फिर क्या? मैं आइने के सामने से हट गई।

दो-दो ट्रक?
एक ट्रक दूसरे ट्रक को रस्सी से बांध कर ले जा रहा था।
ये देख संता हंस हंस कर करने लगा : एक रस्सी को ले जाने के लिए दो-दो ट्रक?

किसी शायर ने क्या खूब कहा है... वो आती है रोज मेरी क्रब पर अपने हमसफर के साथ...
कौन कहता है के दफनाने के बाद जलाया नहीं जाता...

शराब छुड़ा दोगे क्या?
शराबी : डॉक्टर साहब मेरी शराब छुड़ा दोगे क्या?
डॉक्टर : हां, छुड़ा दूंगा।
शराबी : तो कल पुलिस वालों ने मेरी 79 बोतलें पकड़ ली, छुड़ा दो।

Post a Comment

0 Comments